फुलेरा मु. सांभर: स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र खींवसर ने स्वास्थ्य भवन में मौसमी बीमारियों को लेकर चिकित्सा अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर आज प्रदेश में मौसमी बीमारियों पर प्रभावी रोकथाम एवं बेहतर उपचार की दृष्टि से विभागीय अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहते हुए पुख्ता प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। चिकित्सा मंत्री के निर्देशानुसार प्रदेश के बड़े चिकित्सा संस्थान, जहां रोगी भार अधिक है वहां मौसमी बीमारियों के लिए अलग से ओपीडी होगी।