फुलेरा मु. सांभर: शिवदासपुरा इलाके में तालाब में एक युवक का शव मिलने से आसपास के इलाके में फैली सनसनी, सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची
शिवदासपुरा थाना इलाके में तालाब में एक युवक का शव मिलने से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर शिवदासपुरा थाना पुलिस ने एसडीआरएफ की टीम की मदद से शव को तालाब से बाहर निकाला। पुलिस ने मृतक की पहचान नहीं होने पर शव को महात्मा गांधी हॉस्पिटल की मॉच्र्युरी भिजवाया। शुरुआती जांच में पानी में डूबने से युवक की मौत होना सामने आया है।