फुलेरा मु. सांभर: पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 108वीं जयंती पर 25 सितंबर को धानक्या में होगा समारोह, सांसद व विधायक भी होंगे शामिल
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 108वीं जयंती पर 25 सितंबर को जयपुर जिले के धानक्या में समारोह आयोजित किया जाएगा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वाधान में आयोजित होने वाले इस समारोह की तैयारियां का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने जायजा लिया इस दौरान उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 108 वीं जयंती पर स्मारक स्थल धानक्या में समारोह आयोजित किया जाएगा।