कायमगंज: समैचीपुर चितार में मकान और जमीन नदी में समाए, अनीस और सेमु के घर कटान की जद में, लेखपाल ने अधिकारियों को भेजी रिपोर्ट
शमशाबाद ब्लॉक की ग्राम पंचायत समैचीपुर चितार में गंगा का कटान जारी है। कई मकान नदी में समा चुके हैं और कुछ मकान आधे कटकर लटके हैं। ग्रामीणों के मुताबिक, गांव के अनीस पुत्र अमीन और सेमु पुत्र समीम के पक्के मकान कटान की जद में हैं। दोनों परिवार घर छोड़कर सुरक्षित जगह चले गए हैं। ग्रामीणों की चार झोपड़ी और जमीन भी गंगा में समा चुकी है। ग्रामीणों ने जानकारी दी।