उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने दिल्ली में चुनाव आयोग के कार्यालय के बाहर SIR प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने आरोप लगाया कि उत्तराखंड में हजारों मतदाताओं के नाम हटाने के आवेदन दिए जा रहे हैं और कई शिकायतकर्ताओं को इसकी जानकारी तक नहीं है। उन्होंने इसे कांग्रेस के मतदाताओं के नाम काटने की कथित साजिश बताते हुए कहा कि कांग्रेस एकजुट होकर इसका सामना करेगी। वहीं CLP नेता यशपाल आर्य ने भी SIR प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग उठाई।
#UttarakhandCongress #SIR #VoterList #ElectionCommission #VoteChori #GaneshGodiyal #KumariSelja #YashpalArya #UttarakhandPolitics #Congress #ElectionNews #PoliticalNews #Democracy #VoterRights #HaldwaniExpressNews