हरिहरगंज: तुरी टोला लंगूराही उत्क्रमित मध्य विद्यालय में प्रबंधन समिति का गठन; मंटू कुमार अध्यक्ष, अनीता कुमारी उपाध्यक्ष चुनी गईं
हरिहरगंज प्रखंड क्षेत्र के तूरी पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय,तुरी टोला लंगूराही में मंगलवार को विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।कार्यक्रम की अध्यक्षता वार्ड सदस्य राजकुमारी देवी ने की, जबकि संचालन पंचायत के मुखिया संदीप कुमार यादव ने किया। समिति गठन की प्रक्रिया पर्यवेक्षक रोहित दास एवं सत्य प्रकाश सिंह मौजूदगी में हुई।