लखीमपुर: श्यामलाल पुरवा में शहीद मर्द बाबा मजार की दीवार को तोड़ने का 3 लोगों पर कस्बेवासियों ने लगाया आरोप, एसपी से की शिकायत
सदर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत खीरी थाना क्षेत्र के श्यामलाल पुरवा में शहीद मर्द बाबा मजार की दीवाल को तोड़ने का कस्बे वासियों ने तीन लोगों शकील पुत्र रहीमुद्दीन, मुस्लिम पुत्र नफीस, कमरुल पत्नी नफीस पर आरोप लगाया है। 150 वर्ष से पहले से कस्बे में मजार है। कस्बे वासियों ने आज 24 मई 2024 को पुलिस अधीक्षक से लिखित शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।