बैरसिया: भोपाल के विकास, ब्रेन हैमरेज के बाद 6 दिन से एम्स में भर्ती; परिजनों के अंगदान से 4 लोगों को मिलेगी नई जिंदगी
Berasia, Bhopal | Sep 10, 2026 चार लोगों को नई जिंदगी देंगे भोपाल के विकासः ब्रेन हैमरेज के बाद 6 दिन से एम्स में भर्ती थे; परिजन ने अंगदान का फैसला लिया। भोपाल के 53 वर्षीय विकास चौधरी अपने अंगों से चार लोगों को नई जिंदगी देंगे। छह दिन पहले उन्हें ब्रेन हैमरेज हुआ था। तभी से वे एम्स हॉस्पिटल में भर्ती थे। ब्रेन डेड घोषित होने के बाद उनके अंगों को दान करने का फैसला परिजन ने लिया था।