बैरसिया: मंत्री इंदर सिंह परमार ने क्रिस्प संस्थान में स्वावलंबन कार्यक्रम के युवाओं को प्रमाण पत्र वितरित किए
Berasia, Bhopal | Feb 19, 2026 भोपाल के क्रिस्प संस्थान में बीपीसीएल की CSR परियोजना "स्वावलंबन" के समापन समारोह में प्रशिक्षित युवाओं को मंत्री इंदर सिंह परमार ने प्रमाण पत्र और जॉब ऑफर वितरित किए। आपको बता दें कि गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे इस समारोह में 95 प्रशिक्षणार्थियों में से 80 युवाओं को पुणे में जॉइनिंग के लिए रवाना किया गया। यह परियोजना 100% प्लेसमेंट सफलता का प्रमाण बन चुकी है।