नवादा: सोनू बीघा गांव के समीप अनियंत्रित बाइक पलटने से एक युवक गंभीर रूप से हुआ जख्मी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
Nawada, Nawada | Mar 31, 2024 नवादा जिले के कादिरगंज थाना क्षेत्र के सोनू बीघा गांव के समीप अनियंत्रित बाइक पलटने से एक युवक जख्मी हो गया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जख्मी युवक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नेया गांव निवासी मंटू सिंह का पुत्र रौनक कुमार के रूप में किया गया है। बताया जा रहा है कि युवक आँती गांव से बाइक चलाकर घर लौट रहा था।