नवादा: दूरगांव में महिला के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करने का विरोध करने पर तीन लोगों के साथ मारपीट की गई।
Nawada, Nawada | Mar 31, 2024 नवादा जिले के रजौली थाना क्षेत्र के दूरगांव में महिला के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करने का विरोध करने पर तीन लोगों के साथ मारपीट की गई। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया घायलों में किशोरी मिस्त्री, पत्नी मीना देवी एवं पुत्र अंकित कुमार शामिल है। जख्मी अंकित ने बताया कि गांव के कुछ युवक मेरी घर की महिला के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहा था।