हज़ारीबाग: अबुआ सरकार का बबुआ बजट, बेरोजगार युवाओं को ठगा महसूस हो रहा है: सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी
झारखंड की हेमंत सरकार के लगातार दूसरे कार्यकाल के पहले बजट से लोगों को बड़ी उम्मीदें थीं, लेकिन जब वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने विधानसभा में 2025-26 का बजट पेश किया, तो जनता को निराशा हाथ लगी। खासकर बेरोजगार युवा खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। झारखंड के हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल के मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी ने इस बजट पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसे अबुआ सरकार का बबुआ बजट बताते हुए कहा कि यह दिशाहीन और आधारहीन है। उनके मुताबिक, सरकार ने केवल जुमलेबाजी करके जनता को छलने का काम किया है।