हज़ारीबाग: ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर में मैट्रिक परीक्षार्थी की मौत, एक गंभीर रूप से घायल
हजारीबाग के बरकट्ठा में 3 मार्च सोमवार को दोपहर को बरकट्ठा के गंगपाचो पंचायत में ढोढ़िया पूल के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। इस दुर्घटना में मैट्रिक परीक्षार्थी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा का कारण बताया जा रहा है तेज रफ्तार से ट्रैक्टर और बाइक की आमने-सामने टक्कर से हुआ। हादसे में चुगलामो निवासी रोहित कुमार (पिता अर्जुन महतो) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राहुल कुमार (पिता मंटू महतो) गंभीर रूप से घायल हो गया।