हज़ारीबाग: चौपारण में अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटर पर छापा, भ्रूण हत्या के खेल का खुलासा, चार पर मामला दर्ज
अपको बता दे की 3 मार्च सोमवार सुबह हजारीबाग जिले के चौपारण प्रखंड में प्रशासन ने अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटरों और झोला छाप डॉक्टरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इस छापेमारी में अवैध रूप से संचालित क्लीनिकों और अस्पतालों का पर्दाफाश हुआ, जहां गैरकानूनी तरीके से भ्रूण लिंग जांच और भ्रूण हत्या का गोरखधंधा चल रहा था। जांच में पता चला कि चौपारण में कई झोला छाप डॉक्टर बिना किसी लाइसेंस के ऐसे संगीन अपराधों में संलिप्त हैं। प्रशासन को इसकी सूचना पहले से थी, लेकिन अब जाकर सख्त कदम उठाए गए हैं।