पटियाली: सिढ़पुरा पीएचसी में बारिश से जलभराव, सड़क किनारे बैठकर डॉक्टर मरीजों का कर रहे इलाज
पटियाली। बारिश के बाद सिढपुरा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में गंदा पानी भरने से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हैं। मंगलवार को चिकित्सक और कर्मचारी सड़क किनारे मरीजों का उपचार करते रहे। गंभीर मरीजों को एंबुलेंस से अन्य न्यू पीएचसी भेजा गया। क्षेत्रीय लोगों ने पीएचसी भवन और फर्श को ऊंचा कराने तथा जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की।