आरोन: शहरोक गांव में दुकान पर उधर सामान ना देने पर दो पक्षों में हुई मारपीट, आरोन थाना में नौ लोगों पर क्रॉस मामला हुआ दर्ज
आरोन थाना के शहरोक गांव में दो पक्षों में हुई मारपीट में नौ लोगों पर क्रॉस मामला दर्ज हुआ है। एक पक्ष के फरियादी मोहन सिंह अहिरवार ने पुलिस को बताया, गांव में दुकान पर सामान लेने के दौरान पुरानी रंजिश पर 6 लोगों पर मारपीट कर दी। दूसरे पक्ष के फरियादी कमल सिंह अहिरवार ने दुकान से उधारी में सामान ना देने पर 3 लोगों पर मारपीट के आरोप लगाए है।