आरोन: गुना जिले में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत सार्वजनिक कुआं तालाब नदियों का कराया जा रहा गहरीकरण; गुना कलेक्टर
गुना कलेक्टर सत्येंद्र सिंह के निर्देशन में ग्राम पंचायतो में सार्वजनिक नदी तालाब कुआं बावड़ी एवं अन्य जल स्रोतों के संरक्षण पुनर्जीवन हेतु जिले में 5 जून से 16 जून तक विशेष अभियान चलाया गया है। 7 जून को कलेक्टर ने बताया, इनकी साफ-सफाई एवं सामाजिक अभियान के रूप में लेने, ग्रामीणों को जागरूक करने, ग्राम स्तर पर संगोष्ठी आयोजित करने निर्देश दिए गए हैं।