आरोन: बनवीर खेड़ी में अंबेडकर प्रतिमा खंडित करने के मामले में अहिरवार समाज की रेस्ट हाउस आरोन में हुई बैठक, दिया अल्टीमेटम
आरोन तहसील के बनवीर खेड़ी में पिछले दिनों एक शख्स द्वारा डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को खंडित कर दिया था। मामले पर अहिरवार समाज एवं भीम आर्मी की आरोन रेस्ट हाउस में बैठक हुई। 26 जून तक कार्यवाही और नई अंबेडकर प्रतिमा स्थापित कराने आरोन तहसीलदार को ज्ञापन दिया। 26 जून तक दिए अल्टीमेटम के बाद उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई।