आरोन: टपरा कुंदोली गांव में घर के बाहर पत्नी के लिए दवाई ले रहे व्यक्ति ने पुरानी रंजिश में तीन लोगों पर लगाए मारपीट के आरोप
आरोन थाना क्षेत्र के टपरा कुंदोली गांव में फरियादी रामप्रसाद अहिरवार ने पड़ोस के तीन लोगों पर पुरानी रंजिश में मारपीट के आरोप लगाए है। शिकायत में पुलिस को बताया, सुबह 10 बजे करीबन घर के बाहर पत्नी के लिए देसी दवाई ले रहा था। उसी समय पुरानी रंजिश पर तीन पड़ोसी लोगों ने गालियां देकर लाठी डंडों लात घुसो से मारपीट कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।