आरोन: मठ मोहल्ला आरोन में उधारी के रूपयो को लेकर पत्नी ने पति पर लगाए मारपीट करने के आरोप, मामला हुआ दर्ज
आरोन नगर के मठ मोहल्ला में फरियादी महिला सुनीता शर्मा पत्नी लक्ष्मीनारायण शर्मा ने पति पर मारपीट के आरोप लगाए है। शिकायत में आरोन थाना पुलिस को बताया, बीते रोज दोपहर में घर पर आए पति ने कहा, देवेंद्र शर्मा से उधारी के रुपए ले आओ। मेने कहा थोड़ी देर से जाऊंगी, इसी बात पर पति ने गालियां दी, ईंट सर में दे मारी, मारपीट की पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।