आरोन: पंचायत स्तर पर खाद बटवाने प्रशासन से रखी मांग, ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन ने आरोन एसडीएम को दिया ज्ञापन
गुना के आरोन में ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन ने आरोन एसडीएम को ज्ञापन दिया है। ज्ञापन में संगठन के लोगों ने बताया, कई किलोमीटर दूर से खाद लेने आ रहे किसानो को वापस लौटना पड़ रहा है। वितरण केंद्रो पर छाया पानी नहीं है। पंचायत स्तर पर किसानों को प्रशासन खाद उपलब्ध कराए। खाद की कालाबाजारी बंद कराई जाए। वितरण केंद्रो पर किसानों को सुविधा उपलब्ध कराई जाएं।