चकरनगर: सपा नेता अनिल दोहरे ने पारपट्टी क्षेत्र में पहुंचकर अपनों के बीच शोक संवेदनाएं व्यक्त की
सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के सबसे नजदीकी सपा नेता अनिल दोहरे ने बुधवार शाम 5 बजे तक भरथना विधानसभा क्षेत्र के पारपट्टी इलाके में विभिन्न गांवों पहुँचकर शोक संवेदनाएं व्यक्त की। बता दें कि क्षेत्र के टिटावली, सिरसा आदि गाँव में पहुंचकर सपा नेता ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर सांत्वना दी। हाल ही में अनिल दोहरे के घर सपा मुखिया का आना सुर्खियों में हो गया था।