लाडपुरा: गोमती सागर तालाब में मिला युवक का शव
Ladpura, Kota | Jul 13, 2024 कस्बे के गोमती सागर तालाब में आज एक युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। उसकी शिनाख्त अंबेडकर कॉलोनी झालावाड़ निवासी अरविंद पुत्र भंवरलाल कारपेंटर के रूप में की गई। वह पेंटर का काम करता था और गुरुवार सुबह साइट पर जाने की बात कह कर घर से निकला था लेकिन देर रात तक नहीं पहुंचा। परिवार के लोग उसे रात भर ढूंढते रहे।