लाडपुरा: आरके पुरम थाने के बाहर मुआवजे की मांग को लेकर परिवार के लोगों ने किया हंगामा, लिफ्ट से गिरने से हुई थी महिला की मौत
Ladpura, Kota | Jul 12, 2024 कोटा श्रीनाथपुरम इलाके में लिफ्ट से गिरने से महिला की मौत के मामले में शुक्रवार को परिजन शव लेकर आरके पुरम थाने के बाहर पहुंच गए और हंगामा करते हुए प्रदर्शन किया। साथ ही 40 लाख रुपए मुआवजे की मांग भी की। परिवार के लोगों का कहना है कि रुक्मिणी अपार्टमेंट में रहने वाले विनोद कुमार के यहां पर साफ सफाई करने जाती थी जहां पर उसकी मौतहो गई।