लाडपुरा: कोटा चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग ने नयापुरा सहित जिले के 13000 घरों का सर्वे कर लार्वा मिलने पर की कार्रवाई
Ladpura, Kota | Jul 12, 2024 चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के 792 टीमों ने शुक्रवार को मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए जिले में 13000 घरों का सर्वे किया। इस दौरान लार्वा मिलने पर 40 मकान मालिकों को नोटिस थमाया। सीएमएचओ डॉक्टर जगदीश सोनी ने बताया कि 26580 कंटेनर की जांच भी की गई। साथ ही 211 कंटेनर को उपचारित किया गया।