लाडपुरा: BJP कार्यकर्ताओं ने डिंगसी स्कूल के प्राचार्य और शिक्षिका के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर DEO को सौंपा ज्ञापन
Ladpura, Kota | Jul 12, 2024 रामगंज मंडी के डिंगसी गांव के सरकारी स्कूल में लापरवाही बरतने वाले प्राचार्य और शिक्षिका के खिलाफ कार्रवाई को मांग को लेकर शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक को ज्ञापन सोपा। भाजपा नेता राकेश नायक ने बताया कि लापरवाह शिक्षिका ने अपनी कार से दो मासूम बच्चों को कुचल दिया था। लेकिन विभाग ने कोई कार्यवाही नहीं की।