Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
image
image
image
image
image

पावन ज्येष्ठ माह समापन पर पुलिस चौकी में हुआ बूंदी प्रसाद वितरण, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद #हरदोई: शनिवार को पावन ज्येष्ठ माह समाप्ति के उपलक्ष्य में प्रताप नगर सीतापुर मुख्य सड़क मार्ग स्थित पुलिस चौकी द्वार पर धार्मिक आस्था और सेवा भाव का सुंदर दृश्य देखने को मिला। चौकी इंचार्ज दीपक कुमार द्वारा श्रद्धालुओं एवं राहगीरों के लिए बूंदी प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम के दौरान सड़क मार्ग से गुजर रहे हजारों राहगीर, वाहन चालक, आवागमन कर्मी एवं स्थानीय नागरिकों ने प्रसाद प्राप्त कर पुण्य लाभ अर्जित किया। पूरे क्षेत्र में भक्ति और श्रद्धा का माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने जय श्री राम और जय बजरंगबली के जयकारों के साथ प्रसाद वितरण कार्यक्रम में सहभागिता की। इस अवसर पर मौजूद किसान यूनियन अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह ने कहा कि पवित्र ज्येष्ठ माह और शनिवार का दिन सदैव पवन पुत्र श्री हनुमान जी की आराधना के लिए विशेष माना जाता है। उन्होंने कहा कि भंडारा और प्रसाद वितरण जैसे धार्मिक कार्य समाज में सेवा, भाईचारे और सद्भावना का संदेश देते हैं। उन्होंने चौकी इंचार्ज दीपक कुमार की इस सराहनीय पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन का यह मानवीय और धार्मिक रूप समाज के लिए प्रेरणादायक है। कार्यक्रम के दौरान दर्जनों भक्त श्रद्धालु उपस्थित रहे और सभी ने मिलकर प्रसाद वितरण में सहयोग किया। श्रद्धालुओं ने हनुमान जी से क्षेत्र में सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की। #रिपोर्ट: पुनीत मिश्रा/बेनीगंज

Hardoi, Hardoi | Jun 27, 2026

MORE NEWS

"गली-गली में शोर है, हमारा जेई चोर है...’ बिजली कटौती से भड़के लोगों का बिजली घर पर हंगामा"

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में लगातार बिजली फॉल्ट और कटौती से परेशान लोगों का गुस्सा उस समय फूट पड़ा जब बड़ी संख्या में उपभोक्ता स्थानीय बिजली घर पहुंच गए। प्रदर्शनकारियों ने बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और "गली-गली में शोर है, हमारा जेई चोर है..." जैसे नारे लगाए।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में लगातार बिजली आपूर्ति बाधित रहने, फॉल्ट का समय पर निस्तारण न होने और शिकायतों पर सुनवाई नहीं होने से आम जनता परेशान है। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने बिजली व्यवस्था में तत्काल सुधार और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

हालांकि, इस मामले में संबंधित बिजली विभाग के अधिकारियों का पक्ष सामने आना अभी बाकी है।

नोट: "जेई चोर है" जैसे नारे प्रदर्शनकारियों द्वारा लगाए गए आरोप हैं। इन्हें तथ्य के रूप में नहीं, बल्कि प्रदर्शन के दौरान लगाए गए नारों के रूप में ही प्रस्तुत किया जाना चाहिए।

"गली-गली में शोर है, हमारा जेई चोर है...’ बिजली कटौती से भड़के लोगों का बिजली घर पर हंगामा" शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में लगातार बिजली फॉल्ट और कटौती से परेशान लोगों का गुस्सा उस समय फूट पड़ा जब बड़ी संख्या में उपभोक्ता स्थानीय बिजली घर पहुंच गए। प्रदर्शनकारियों ने बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और "गली-गली में शोर है, हमारा जेई चोर है..." जैसे नारे लगाए। स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में लगातार बिजली आपूर्ति बाधित रहने, फॉल्ट का समय पर निस्तारण न होने और शिकायतों पर सुनवाई नहीं होने से आम जनता परेशान है। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने बिजली व्यवस्था में तत्काल सुधार और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। हालांकि, इस मामले में संबंधित बिजली विभाग के अधिकारियों का पक्ष सामने आना अभी बाकी है। नोट: "जेई चोर है" जैसे नारे प्रदर्शनकारियों द्वारा लगाए गए आरोप हैं। इन्हें तथ्य के रूप में नहीं, बल्कि प्रदर्शन के दौरान लगाए गए नारों के रूप में ही प्रस्तुत किया जाना चाहिए।

Hardoi, Hardoi | Jun 27, 2026

लखनऊ: जर्जर सड़क और जलनिकासी की समस्या से परेशान युवक पानी की टंकी पर चढ़ा

लखनऊ के दुबग्गा थाना क्षेत्र के टांडखेड़ा गांव में जर्जर सड़क और जलनिकासी की समस्या से परेशान राजू यादव अपनी मांगों को लेकर पानी की टंकी पर चढ़ गया।
बताया जा रहा है कि क्षेत्र के ग्रामीण लंबे समय से टूटी सड़कों और चोक पड़े नालों की समस्या से जूझ रहे हैं। कई बार संबंधित विभागों से शिकायत करने के बावजूद समाधान नहीं होने का आरोप है। इससे नाराज होकर युवक ने विरोध का यह कदम उठाया।सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। अधिकारी युवक को समझाकर सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास कर रहे हैं। फिलहाल स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

लखनऊ: जर्जर सड़क और जलनिकासी की समस्या से परेशान युवक पानी की टंकी पर चढ़ा लखनऊ के दुबग्गा थाना क्षेत्र के टांडखेड़ा गांव में जर्जर सड़क और जलनिकासी की समस्या से परेशान राजू यादव अपनी मांगों को लेकर पानी की टंकी पर चढ़ गया। बताया जा रहा है कि क्षेत्र के ग्रामीण लंबे समय से टूटी सड़कों और चोक पड़े नालों की समस्या से जूझ रहे हैं। कई बार संबंधित विभागों से शिकायत करने के बावजूद समाधान नहीं होने का आरोप है। इससे नाराज होकर युवक ने विरोध का यह कदम उठाया।सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। अधिकारी युवक को समझाकर सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास कर रहे हैं। फिलहाल स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

Hardoi, Hardoi | Jun 27, 2026

हरदोई:शाहाबाद मे डबल डेकर बसों का संचालन एक बार फिर शुरू

परिवहन विभाग की लापरवाही व विभागीय सयोग पर सड़कों पर धड़ल्ले से दौड़ रही डबल डेकर बसे,,,,

आरटीओ की कार्यशाली पर उठा सवाल,आरटीओ आखिर डबल डेकर बसों के संचालन पर क्यों है,मौन 

पिछले कुछ दिनों पूर्व से अब तक शाहाबाद सर्किल अधिकारी ने डबल डेकर बसों पर कार्रवाहीं करते हुए सीज करने की कार्रवाहीं की,लेकिन सवाल परिवहन विभाग के अधिकारियों पर उठ रहे हैं,, कि आखिर वह अपना काम निष्पक्ष तरीके से क्यों नहीं कर रहे हैं, उनकी लापरवाही व कार्यशाली पर सरकार को लाखों रुपए का हर रोज चूना लग रहा है

शाहाबाद क्षेत्र में चल रही डबल डेकर बसों के संचालन का कौन है जिम्मेदार,और इन सभी बसों पर कार्रवाहीं करने की जिम्मेदारी लेगा कौन

हरदोई:शाहाबाद मे डबल डेकर बसों का संचालन एक बार फिर शुरू परिवहन विभाग की लापरवाही व विभागीय सयोग पर सड़कों पर धड़ल्ले से दौड़ रही डबल डेकर बसे,,,, आरटीओ की कार्यशाली पर उठा सवाल,आरटीओ आखिर डबल डेकर बसों के संचालन पर क्यों है,मौन पिछले कुछ दिनों पूर्व से अब तक शाहाबाद सर्किल अधिकारी ने डबल डेकर बसों पर कार्रवाहीं करते हुए सीज करने की कार्रवाहीं की,लेकिन सवाल परिवहन विभाग के अधिकारियों पर उठ रहे हैं,, कि आखिर वह अपना काम निष्पक्ष तरीके से क्यों नहीं कर रहे हैं, उनकी लापरवाही व कार्यशाली पर सरकार को लाखों रुपए का हर रोज चूना लग रहा है शाहाबाद क्षेत्र में चल रही डबल डेकर बसों के संचालन का कौन है जिम्मेदार,और इन सभी बसों पर कार्रवाहीं करने की जिम्मेदारी लेगा कौन

Hardoi, Hardoi | Jun 27, 2026

छत्तीसगढ़: तेज रफ्तार ट्रक ने 10 साल की बच्ची को रौंदा, चालक बैरिकेडिंग तोड़कर फरार

तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से 10 साल की बच्ची की दर्दनाक मौत

हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया

पुलिस ने पीछा किया, लेकिन चालक बैरिकेडिंग तोड़कर भाग निकला

पुलिसकर्मी दौड़ते रह गए, फरार ट्रक की तलाश जारी

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

छत्तीसगढ़: तेज रफ्तार ट्रक ने 10 साल की बच्ची को रौंदा, चालक बैरिकेडिंग तोड़कर फरार तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से 10 साल की बच्ची की दर्दनाक मौत हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया पुलिस ने पीछा किया, लेकिन चालक बैरिकेडिंग तोड़कर भाग निकला पुलिसकर्मी दौड़ते रह गए, फरार ट्रक की तलाश जारी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Hardoi, Hardoi | Jun 27, 2026

मल्लावां  नगर का विकास बनी मुसीबत, कीचड़ भरे रास्ते से निकला ताजिया जुलूस; पालिका पर लापरवाही के आरोप

हरदोई मल्लावां मोहर्रम की 10 वीं नगर के बड़ा दरवाजा से निकलने वाले ताजिया जुलूस के दौरान निर्माणाधीन और कीचड़ से भरे मार्ग ने श्रद्धालुओं की मुश्किलें बढ़ा दीं। विडियो में भी दिखाई दे रहा है कि सड़क खुदी हुई है और कीचड़ के बीच लोगों को ताजिया निकालना पड़ा, जिससे जुलूस के दौरान हादसे की आशंका बनी रही।स्थानीय लोगों और ताजियादारों का आरोप है कि जिस मार्ग से ताजिया जुलूस निकलना था, वहां नगर पालिका द्वारा निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिया गया। कीचड़ और गड्ढों के कारण ताजिया उठाने वाले लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ी तथा कई लोग फिसलते-फिसलते बचे। उनका कहना है कि यदि कोई बड़ा हादसा हो जाता या ताजिया को नुकसान पहुंचता, तो इसकी जिम्मेदारी किसकी होती।
ताजियादारों ने बताया कि पीस कमेटी की बैठक में पहले ही प्रशासन और नगर पालिका को मार्ग दुरुस्त रखने की बात कही गई थी, लेकिन समय रहते आवश्यक व्यवस्था नहीं की गई। इससे धार्मिक आयोजन के दौरान लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा।स्थानीय लोगों और ताजिया कमेटी ने प्रशासन से मामले की जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय करने तथा भविष्य में धार्मिक जुलूसों से पहले सभी मार्गों को सुरक्षित और सुचारु बनाने की मांग की है।

मल्लावां नगर का विकास बनी मुसीबत, कीचड़ भरे रास्ते से निकला ताजिया जुलूस; पालिका पर लापरवाही के आरोप हरदोई मल्लावां मोहर्रम की 10 वीं नगर के बड़ा दरवाजा से निकलने वाले ताजिया जुलूस के दौरान निर्माणाधीन और कीचड़ से भरे मार्ग ने श्रद्धालुओं की मुश्किलें बढ़ा दीं। विडियो में भी दिखाई दे रहा है कि सड़क खुदी हुई है और कीचड़ के बीच लोगों को ताजिया निकालना पड़ा, जिससे जुलूस के दौरान हादसे की आशंका बनी रही।स्थानीय लोगों और ताजियादारों का आरोप है कि जिस मार्ग से ताजिया जुलूस निकलना था, वहां नगर पालिका द्वारा निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिया गया। कीचड़ और गड्ढों के कारण ताजिया उठाने वाले लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ी तथा कई लोग फिसलते-फिसलते बचे। उनका कहना है कि यदि कोई बड़ा हादसा हो जाता या ताजिया को नुकसान पहुंचता, तो इसकी जिम्मेदारी किसकी होती। ताजियादारों ने बताया कि पीस कमेटी की बैठक में पहले ही प्रशासन और नगर पालिका को मार्ग दुरुस्त रखने की बात कही गई थी, लेकिन समय रहते आवश्यक व्यवस्था नहीं की गई। इससे धार्मिक आयोजन के दौरान लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा।स्थानीय लोगों और ताजिया कमेटी ने प्रशासन से मामले की जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय करने तथा भविष्य में धार्मिक जुलूसों से पहले सभी मार्गों को सुरक्षित और सुचारु बनाने की मांग की है।

Hardoi, Hardoi | Jun 27, 2026