मल्लावां नगर का विकास बनी मुसीबत, कीचड़ भरे रास्ते से निकला ताजिया जुलूस; पालिका पर लापरवाही के आरोप
हरदोई मल्लावां मोहर्रम की 10 वीं नगर के बड़ा दरवाजा से निकलने वाले ताजिया जुलूस के दौरान निर्माणाधीन और कीचड़ से भरे मार्ग ने श्रद्धालुओं की मुश्किलें बढ़ा दीं। विडियो में भी दिखाई दे रहा है कि सड़क खुदी हुई है और कीचड़ के बीच लोगों को ताजिया निकालना पड़ा, जिससे जुलूस के दौरान हादसे की आशंका बनी रही।स्थानीय लोगों और ताजियादारों का आरोप है कि जिस मार्ग से ताजिया जुलूस निकलना था, वहां नगर पालिका द्वारा निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिया गया। कीचड़ और गड्ढों के कारण ताजिया उठाने वाले लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ी तथा कई लोग फिसलते-फिसलते बचे। उनका कहना है कि यदि कोई बड़ा हादसा हो जाता या ताजिया को नुकसान पहुंचता, तो इसकी जिम्मेदारी किसकी होती।
ताजियादारों ने बताया कि पीस कमेटी की बैठक में पहले ही प्रशासन और नगर पालिका को मार्ग दुरुस्त रखने की बात कही गई थी, लेकिन समय रहते आवश्यक व्यवस्था नहीं की गई। इससे धार्मिक आयोजन के दौरान लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा।स्थानीय लोगों और ताजिया कमेटी ने प्रशासन से मामले की जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय करने तथा भविष्य में धार्मिक जुलूसों से पहले सभी मार्गों को सुरक्षित और सुचारु बनाने की मांग की है।
Hardoi, Hardoi | Jun 27, 2026