Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
chambaexpress
सोलन: महामाई के जागरण में हर्ष सिकंदर ने बांधा भक्ति का समां, जयकारों से गूंजा पंडाल
Chamba, Chamba
| Jul 13, 2026
MORE NEWS
चंबा में ठेकेदारों की भुगतान राशि NH द्वारा न दिए जाने पर ठेकेदारों में भारी रोश और आज एक प्रतिनिधि मंडल उपायुक्त चंबा से मिला
Chamba, Chamba | Jul 13, 2026
📰 हिम दृष्टि न्यूज़ रिपोर्ट: ए. डी. हिमाचली, ब्यूरो चंबा छात्र हितों को लेकर एबीवीपी ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन चंबा, 13 जुलाई। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) जिला चंबा ने सोमवार को प्रदेश सरकार से छात्र हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों के समाधान की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन उपायुक्त कार्यालय के माध्यम से सौंपा। ज्ञापन में एबीवीपी ने मांग की है कि भलेई महाविद्यालय को बंद करने का निर्णय वापस लिया जाए, तेलका महाविद्यालय में बंद की गई बी.कॉम. कक्षाओं को पुनः शुरू किया जाए, तथा भरमौर महाविद्यालय में बी.एससी. की बंद कक्षाओं को बहाल किया जाए। इसके अलावा जिला चंबा के सभी महाविद्यालयों में लंबे समय से रिक्त पड़े शिक्षकों के पदों को नियमित रूप से भरने की भी मांग उठाई गई है। विद्यार्थी परिषद का कहना है कि इन मांगों का संबंध सीधे छात्रों के भविष्य और उच्च शिक्षा से है। संगठन ने प्रदेश सरकार से इन मुद्दों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने का आग्रह किया है। एबीवीपी जिला चंबा के जिला संयोजक अंशु नेगी ने कहा कि यदि सरकार ने छात्र हितों से जुड़ी इन मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं की, तो संगठन व्यापक जनआंदोलन करने के लिए मजबूर होगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रदेश सरकार की होगी। एबीवीपी ने उम्मीद जताई है कि सरकार विद्यार्थियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र उचित कदम उठाएगी। #Abvp #Chamba #himachal #pardesh #ADM #chamba
Chamba, Chamba | Jul 13, 2026
आज चंबा बचत भवन में जनगणना से संबंधित बैठक का आयोजन
Chamba, Chamba | Jul 13, 2026
NH-154A के ठेकेदारों ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन, 10 दिन में भुगतान नहीं हुआ तो चक्का जाम की चेतावनी सुरेंद्र उर्फ़ आकाश ठाकुर चम्बा: 13 जुलाई 2026 राष्ट्रीय राजमार्ग NH-154A पर आपदा के दौरान राहत एवं सड़क बहाली कार्य करने वाले ठेकेदारों ने उपायुक्त चम्बा को ज्ञापन सौंपकर अपने लंबित भुगतान और सुरक्षा राशि (Security Deposit) जल्द जारी करने की मांग की है। ठेकेदारों का कहना है कि आपदा के समय जिला प्रशासन और राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग के निर्देश पर उन्होंने जेसीबी, पोकलेन, टिप्पर सहित अन्य मशीनरी लगाकर सड़कें बहाल कीं, मलबा हटाया, रिटेनिंग वॉल, वायर क्रेट्स और अन्य जरूरी कार्य कर यातायात को सुचारु बनाया। इसके बावजूद आज तक उनके कार्यों का भुगतान और सुरक्षा राशि जारी नहीं की गई है। ज्ञापन में ठेकेदारों ने कहा कि भुगतान लंबित रहने से वे गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं। उनके साथ कार्य करने वाले मजदूरों और कर्मचारियों के परिवारों का भरण-पोषण भी प्रभावित हो रहा है। ठेकेदारों ने उपायुक्त से मांग की है कि अधिशासी अभियंता (Executive Engineer) के माध्यम से सभी लंबित बिलों और सुरक्षा राशि का भुगतान अगले 10 दिनों के भीतर सुनिश्चित कराया जाए। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित समय में भुगतान नहीं हुआ तो सभी ठेकेदार NH-154A पर शांतिपूर्ण चक्का जाम करेंगे और अपनी मशीनरी सड़क पर खड़ी करने को बाध्य होंगे। साथ ही, उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक पूरा भुगतान नहीं किया जाता, वे NHAI के किसी भी नए कार्य में भाग नहीं लेंगे और कोई सहयोग नहीं देंगे। ठेकेदारों ने यह भी कहा कि चूंकि NH-154A अब NHAI को हस्तांतरित हो चुका है, ऐसे में लंबित भुगतान का मामला भविष्य में और जटिल हो सकता है। इसलिए प्रशासन से शीघ्र हस्तक्षेप कर समस्या का समाधान करने की मांग की गई है। #PangiLiveNews #Chamba #NH154A #Contractors #PendingPayment #SecurityDeposit #NHAI #HimachalPradesh #BreakingNews
Chamba, Chamba | Jul 13, 2026
चम्बा मेडिकल कॉलेज में एनडीआरएफ का आपदा जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित सुरेंद्र उर्फ़ आकाश ठाकुर चम्बा 13 जुलाई 2026 पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल चम्बा में मानसून तैनाती अवधि के दौरान राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) द्वारा आपदा जागरूकता सह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य एवं डीन डॉ. पंकज गुप्ता के मार्गदर्शन में किया गया। प्रशिक्षण में एमबीबीएस बैच-2022 के लगभग 120 प्रशिक्षु छात्रों ने भाग लिया। एनडीआरएफ की टीम ने भूकंप, बाढ़, भूस्खलन, बादल फटना तथा आग जैसी आपदाओं के दौरान बचाव कार्यों और प्राथमिक उपचार की व्यावहारिक जानकारी दी। प्रदर्शन सत्र के माध्यम से बताया गया कि गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को सुरक्षित तरीके से कैसे निकालें और समय रहते प्राथमिक उपचार देकर उसकी जान कैसे बचाई जा सकती है। इस अवसर पर प्राचार्य एवं डीन डॉ. पंकज गुप्ता ने कहा कि मानसून का समय सेवा, समर्पण और सतर्कता की परीक्षा का समय होता है। इस दौरान प्राकृतिक आपदाओं की आशंका बढ़ जाती है, ऐसे में राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण हो जाती है। उन्होंने कहा कि एनडीआरएफ केवल एक राहत एवं बचाव बल ही नहीं, बल्कि संकट की घड़ी में लोगों के लिए आशा और विश्वास का प्रतीक है। एनडीआरएफ के टीम कमांडर इंस्पेक्टर आनंद सिंह ने बताया कि आपदा के समय त्वरित और सही प्राथमिक उपचार से कई लोगों की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने टीम द्वारा विभिन्न आपदा परिस्थितियों में बचाव कार्यों का लाइव प्रदर्शन भी किया। कार्यक्रम में सब-इंस्पेक्टर पूजा सोलंकी, प्रियक, भोला सिंह, मनोज कुमार, शिल्पा, वसीम राजा, अधीक्षक ग्रेड-1 रमेश शर्मा, शारीरिक शिक्षक इमरान खान, छायाकार बोधराज सहित सुरक्षा एवं स्वच्छता कर्मचारी तथा अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। #Chamba #ChambaNews #MedicalCollegeChamba #NDRF #DisasterManagement #DisasterPreparedness #EmergencyResponse #FirstAid #MBBS #MedicalStudents #HimachalPradesh #MonsoonSafety #HealthNews #PangiLiveNews #चंबा #हिमाचलप्रदेश #एनडीआरएफ #आपदाप्रबंधन #प्राथमिकउपचार #मानसून
Chamba, Chamba | Jul 13, 2026
सोलन: महामाई के जागरण में हर्ष सिकंदर ने बांधा भक्ति का समां, जयकारों से गूंजा पंडाल - Chamba News