फिरोज़ाबाद: थाना रामगढ क्षेत्र नगला मिर्जा बड़ा सेलई रोड पर बुजुर्ग महिला को बचाने के प्रयास में बाइक पलटी, युवक घायल
थाना रामगढ क्षेत्र सेलई नगला मिर्जा बड़ा सेलई रोड पर सोमवार सुबह सात बजे करीबन एक बाइक सवार युवक उस वक्त घायल हो गया, जब उस रोड से एक बुजुर्ग महिला अचानक सड़क पर निकली, जिसे बचाने के प्रयास में उक्त बाइक सवार युवक घायल हो गया। तत्काल उसे इलाज को जिला अस्पताल के सरकारी ट्रामा सेंटर में 108 एम्बुलेंस द्वारा लाया गया। जहां इलाज जारी है।