फिरोज़ाबाद: थाना टूण्डला क्षेत्र के राजा का ताल चौकी के पास लहूलुहान मिला व्यक्ति, पुलिस ने कराया जिला अस्पताल में भर्ती
थाना टूण्डला क्षेत्र राजा का ताल चौकी के पास बीती रात लहूलुहान हालत में एक व्यक्ति मिला। जिसे चौकी पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। जहां सरकारी ट्रामा सेंटर में उसका इलाज कराया जा रहा है। इस संबंध में सोमवार सुबह सात बजे करीबन चौकी राजा का ताल पुलिस ने बताया दिनौली का निवासी है, संभवत वहां ठेके के पास गिर जाने से चोटिल हुआ है।