फिरोज़ाबाद: थाना रसूलपुर क्षेत्र के नींबू वाला बाग गली नंबर पांच में एक मंजिला से गिरा व्यक्ति, गंभीर रूप से घायल
थाना रसूलपुर क्षेत्र नींबू वाला बाग गली नंबर पांच में एक व्यक्ति अशोक गुप्ता सोमवार तड़के पांच बजे करीबन एक मंजिला पर लघुशंका आदि को गये, तभी अचानक छत से नीचे गिर पड़े। चीख सुनकर परिजन आये और आनन-फानन में उपचार को जिला अस्पताल के सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार दिया।