फिरोज़ाबाद: फिरोजाबाद महोत्सव के दूसरे दिन पत्रकारों की अनुपस्थिति से माहौल रहा फीका
फ़िरोज़ाबाद महोत्सव में रविवार रात आठ बजे क़रीबन दूसरे दिन भी कुछेक को छोड़कर पत्रकारों की मौजूदगी नगण्य रही। ज्ञात हो कि बीते दिन पत्रकारों को बैठने के लिए स्थान न मिलने पर जमीन पर बैठकर विरोध दर्ज कराते हुए कार्यक्रम का बायकॉट कर दिया था जिसका असर रविवार रात भी नजर आया। फिलहाल पत्रकार इस महोत्सव से नदारद नजर आए।