फिरोज़ाबाद: बटेश्वर रोड, गांव सुजाबल पुर के समीप दो बाइकों के बीच हुई जबरदस्त टक्कर, दो लोगों की मौत, 2 घायल
फ़िरोज़ाबाद के थाना नसीरपुर क्षेत्र के बटेश्वर रोड सुजाबल पुर के निकट दो बाइको की भीषण टक्कर हुयी है। हादसे में बाइक सवार रामू और आशु नामक दो लोगों की मौत हुयी है। जबकि दो लोग घायल बताये जा रहे है। मोके पर पहुंची पुलिस आगे की कार्यवाही में जुट गयी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक आशू नगला टीकमराम का निवासी और रामू गांव घाघई का निवासी है।