धौलपुर: महिला थाना पुलिस के द्वारा एक दिवसीय अभियान के दौरान तीन वारंटीयों को किया गिरफ्तार
धौलपुर। शहर की महिला थाना पुलिस ने अलग अलग जगहों पर कार्यवाही करते हुए तीन वारंटीयो को गिरफ्तार किया गया है।महिला थाना के द्वारा तीनो को तलाश व संदिग्धों से पूछताछ व मुखबिरों की मदद से वारंटीयों को गुरुवार को गिरफ्तार किया गया है। महिला थाना पुलिस की गिरफ्त में तीनों आरोपियों को अलग-अलग न्यायालय में पेश किया जाएगा।