धौलपुर: तोर का पुरा गांव के पास अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई बाइक, चालक हुआ गंभीर रूप से घायल
शहर के नेशनल हाईवे संख्या 44 पर स्थित सैंपऊ बाईपास पुल के नीचे बुधवार शाम को अचानक एक बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। घटना घटित होने के बाद घटना की जानकारी स्थानीय लोगो के द्वारा सदर थाना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर घायल बाइक सवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है