धौलपुर: धौलपुर भरतपुर हाईवे स्थित टोल प्लाजा पर टोल नहीं देने पर कार चालक से हुई कहासुनी, तीन दर्जन लोगों ने टोल पर की तोड़फोड़
धौलपुर-भरतपुर हाईवे स्थित टोल पर तीन दर्जन लोगों ने तोड़फोड़ कर दी। सैंपऊ थाना क्षेत्र में स्थित टोल पर हुई इस वारदात में आरोपी टोल कर्मचारियों से मारनीट कर 6 से 7 हजार रुपए छीन कर ले गए। घटना को लेकर टोल कर्मचारी ने सैंपऊ थाने में मामला दर्ज कराया है।