धौलपुर: संतर रोड स्थित बाजार में बदमाशों ने दुकान पर किए 4 राउंड फायर, व्यापारियों ने दो बदमाशों को पकड़कर की धुनाई
बाइक सवार बदमाशों ने भरे बाजार में एक रेडीमेड कपड़ों की दुकान पर फायरिंग कर दी। चार राउंड फायरिंग के बाद आसपास के दुकानदारों ने बदमाशों को घेर लिया। दुकानदारों ने दो बदमाशों को पकड़कर धुनाई कर दी, लेकिन दो बदमाश फरार हो गए। फायरिंग बुधवार शाम करीब 4 बजे धौलपुर शहर के संतर रोड स्थित बाजार में हुई। इसका वीडियो भी सामने आया है।