सोरांव: होलागढ़ थाना क्षेत्र के तोड़ी का पुरवा में गोली मारकर हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
होलागढ़ पर पंजीकृत मु0अ0सं0-44/2026 धारा-103(1) भा0न्या0सं0 व 3(2)v एस0सी0/एस0टी0 एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त साहिल यादव पुत्र महेन्द्र यादव निवासी चन्देलन का पुरा पूरबनारा को पुलिस टीम ने दुर्गापुर स्थित नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर कार्रवाई की। जिस पर हिमांशु को 10 मई को गोली मार कर हत्या करने का आरोप लगा था। दोनों के बीच विवाद के बाद घटना हुई।