टेढ़ागाछ थानाध्यक्ष की अध्यक्षता में काली पूजा एवं छठ पर्व के शुभ अवसर पर शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में पर्व संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
किशनगंज जिला के टेढ़ागाछ थाना परिसर में आज दिनांक 06-11-2026 को थानाध्यक्ष दिलशाद खां की अध्यक्षता में दिपावली एवं छठ पूजा को लेकर शांति समिति की हुई बैठक, छठ घाटों की साफ-सफाई तथा विधि-व्यवस्था संधारण एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश।
दिपावली एवं छठ पूजा थाना भर में शांति, सद्भावना एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने तथा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य
बैठक में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों के जनप्रतिनिधि समाजसेवी गणमान्य व्यक्ति लोग मौजूद रहे थानाध्यक्ष ने पर्व के दौरान थाना भर में विधि-व्यवस्था संधारण, श्रद्धालुओं की सुरक्षा, छठ पूजा घाटों में आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता,सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण तथा असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाने सहित विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
टेढ़ागाछ थाना पुलिस प्रशासन द्वारा पर्व के दौरान आपसी सौहार्द, सामाजिक समरसता एवं शांति बनाए रखने के लिए सभी संबंधित पक्षों से सक्रिय सहयोग की अपील की गई।
थाना अध्यक्ष ने कहा कि दिपावली काली पूजा एवं छठ पूजा जैसे महत्वपूर्ण पर्व हमारी सांस्कृतिक परंपरा, सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे के प्रतीक हैं। सभी नागरिकों को मिल-जुलकर गंगा-जमुनी तहजीब एवं सांप्रदायिक सौहार्द की परंपरा को कायम रखते हुए पर्व मनाना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान शांति व्यवस्था भंग करने, अफवाह फैलाने अथवा सामाजिक सद्भाव बिगाड़ने का प्रयास करने वाले तत्वों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। शांति समिति बैठक में शामिल हुए प्रमुख प्रतिनिधि तोसीफ आलम, मुखिया तस्नीम अतह ,समिति सदस्य इस्माइल, समिति सदस्य शाहिद आलम, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष गिरी, सरपंच प्रतिनिधि सागर शर्मा, समाजसेवी मुखिया प्रत्याशी मुस्ताक आलम, पूर्व जिला पार्षद रफिक आलम,मुखिया प्रत्याशी अनवर आलम उर्फ मादी, #viralreels #viralreelschallenge #viralchallenge #newyork #vlog #videogames #viajes #vacaciones
Kishanganj Police
Bihar Police
District Kishanganj