हुज़ूर: पुलिस अब अपराधियों की आहट पहले ही जानने के लिए माइक्रो बीट का करेगी इस्तेमाल
Huzur, Bhopal | Aug 9, 2026 अब अपराधियों से पहले उनकी आहट पुलिस तक पहुंचाने के लिए भोपाल पुलिस शहर के आम नागरिकों को अपने गोपनीय नेटवर्क का हिस्सा बनाने जा रही है। पुलिस कमिश्नर संजय कुमार की पहल पर माइक्रो बीट स्तर पर भरोसेमंद और जागरूक नागरिकों को 'माइक्रो बीट नागरिक प्रभारी' की जिम्मेदारी दी जाएगी।