बारिश में धराशाई हुआ पीएमजीएसवाई का पुल, निर्माण गुणवत्ता की खुली पोल
डिंडौरी। चाबी–मेंहदवानी मार्ग से कुशेरा तक जाने वाली पीएमजीएसवाई सड़क के बीच बनाए गए दो पुलों में से एक पुल तेज बारिश के चलते धराशाई हो गया। वहीं भुरका में बना दूसरा पुल भी क्षतिग्रस्त हालत में है और उसका कुछ हिस्सा टूटकर गिर चुका है। लगातार बारिश के बीच इस पुल के भी कभी भी ढहने की आशंका बनी हुई है।
Huzur, Bhopal | Aug 10, 2026