बारिश के चलते पुल पुलिया डूबने की कगार पर , सुरक्षा की दृष्टि से निरीक्षण करने पहुंचे एसडीएम एसडीओपी, लगवाए बेरिकेट्स।
संदीप अग्रवाल की रिपोर्ट-
टिमरनी(हरदा)-
क्षेत्र में हो रही मूसलाधार बारिश के चलते हैं नदी नाले उफान पर। सुरक्षा की दृष्टि से निरीक्षण करने टिमरनी एसडीएम शैलेंद्र कुमार बडोनिया राजस्व दल के साथ इस दौरान एसडीओपी आकांक्षा तलैया एवं पुलिस स्टाफ भी रहा मौजूद। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजस्व एवं पुलिस के संयुक्त दल ने क्षेत्र के रायबोर, नयागांव, बिच्छापुर, काथड़ी, गोदड़ी सहित अन्य ग्राम क्षेत्रों का सघन दौरा किया ।गोमती,गंजाल नदी सहित अन्य छोटे बड़े बड़ी नालों पर बने रपटों,पुलियाओं का निरीक्षण किया। साथ ही ग्राम पंचायतों , अधीनस्थ कर्मचारी, पटवारी, कोटवारों को निर्देशित किया कि इन रपटों या पुल पुलियायों पर नदी का, बाढ़ का पानी आता है तो इस दौरान बेरीकेटिंग कर मार्ग बंद कर आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित किया जाए ताकि जान माल का नुकसान ना हो सके, साथ ही आम जन से अपील की है वे इस दौरान नदी नाले पुल पुलिया पार ना करें।
Huzur, Bhopal | Aug 10, 2026