मुख्य बाजार में आज सोमवार को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर फूड विभाग, पुलिस एवं राजस्व अमले की संयुक्त टीम ने शुभम एजेंसी पर छापामार कार्रवाई की। अचानक हुई कार्रवाई से बाजार में हड़कंप की स्थिति बन गई।
जांच के दौरान खाद्य सुरक्षा टीम ने किराना दुकान में रखे विभिन्न खाद्य पदार्थों के सैंपल एकत्रित किए, जिन्हें जांच के लिए भेजा गया है। अधिकारियों का कहना है कि सैंपल की जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Huzur, Bhopal | Aug 10, 2026