बक्सर: लूटकांडों का उद्भेदन करने में विफल पुलिस ने जुआरी पकड़े
Buxar, Buxar | Sep 28, 2024 नगर थाने की पुलिस हाल के दिनों में दो लूटकांडों का उद्भेदन करने में नाकाम रही, लेकिन शुक्रवार की देर रात गोला बाजार में एक जुआ अड्डे पर छापेमारी कर पांच लोगों को गिरफ्तार किया. यह कार्रवाई एसडीपीओ धीरज कुमार के नेतृत्व में की गई. छापेमारी के दौरान 65,300 रुपये नकद और ताश के पत्ते बरामद किए गए.