सिसई: बरगांव बरटोली की महिला ने एसपी को आवेदन देकर तीन नाबालिग बच्चों समेत अपनी जान की सुरक्षा की गुहार लगाई
Sisai, Gumla | Nov 25, 2024 सिसई थाना छेत्र के ग्राम बरगांव बर टोली गांव निवासी विवाहिता अंजू देवी ने एसपी को आवेदन देकर अपने पति दीपक टोप्पो के ऊपर कभी भी तीन नाबालिग बच्चो समेत खुद के हत्या कर दिए जाने की अंदेशा व्यक्त करते हुए जान की सुरछा का गुहार लगाई है। एसपी को दिए आवेदन में महिला ने अपने पति और ससुराल वालों पर कई आरोप लगाए हैं।सिसई थाना पर भी कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया।