सिसई: चट्टाईन टोंगरी में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ खरिहानी पूजा संपन्न
Sisai, Gumla | Nov 24, 2024 सिसई प्रखंड क्षेत्र के नगर चट्टाईन टोली के चट्टाईन टोंगरी में रविवार को पारंपरिक रीति रिवाज और विधि विधान के साथ खरिहानी पूजा की गई। समाजसेवी अनिल उरांव ने जानकारी देते हुए बताया कि फसलों की अच्छी उपज की कामना को लेकर यह पूजा की जाती है। इस दिन पूरे पारंपरिक विधि विधान से पूजा पाठ करके सब लोग पूरे गांव वाले मिलकर प्रसाद के रूप में खिचड़ी बनाकर खाते हैं।