सिसई: विधानसभा चुनाव 2024: सिसई विधानसभा क्षेत्र में शांतिपूर्ण मतगणना संपन्न, विजेता को प्रमाण पत्र दिया गया
Sisai, Gumla | Nov 23, 2024 विधानसभा निर्वाचन 2024 के तहत पॉलिटेक्निक कॉलेज में आयोजित मतगणना कार्य शनिवार शाम 7:00 के आसपास शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। मतगणना में 67 सिसई विधानसभा क्षेत्र में 20 राउंड में गिनती हुई।इनमें पोस्टल बैलट के तहत हुए मतदान की भी मतगणना की गई।भारत निर्वाचन आयोग के सभी निर्देशों एवं एसओपी का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए सुबह मतगणना आरंभ हुआ।