सिसई: जैरा में पड़हा जतरा का किया गया आयोजन, पड़हा समाज और खोड़ा दल हुए शामिल
Sisai, Gumla | Nov 24, 2024 सिसई प्रखंड क्षेत्र के जैरा गांव में रविवार को पड़हा जतरा का आयोजन किया गया था। जत्रा में पड़हा समाज के लोग अपने झंडे के साथ शामिल हुए। साथ ही साथ सैकड़ो खोड़ा दल भी अपने पारंपरिक वेशभूषा में आए हुए थे। जिन्होंने नगाड़ा और मंदर के साथ सांस्कृतिक नृत्य और संगीत प्रस्तुत किया। इस मनमोहक दृश्य को देखने के लिए हजारों की संख्या में पूरे क्षेत्र से ग्रामीण आए थे।