सिसई: चेगरी कुंबा टोली में यादव समाज ने पीड़ित परिवार को राशन और आर्थिक सहायता दी
Sisai, Gumla | Nov 24, 2024 सिसई प्रखंड क्षेत्र के चैगरी कुम्बा टोली गांव में रविवार को यादव समाज सिसई के पदाधिकारी पीड़ित महादेव गोप के परिवार से मिले। महादेव गोप स्व बिरज गोप के चाचा हैं ।कुछ दिन पहले समाज के एक ब्यक्ति बिरज गोप का बीमारी के कारण घर में ही निधन हो गया था।परिवार में स्व बिरज गोप की माता और एक भाई है ,परिवार बहुत गरीब है।उमेश गोप के अध्यक्षता में बैठक कर मदद किया गया।